• Follow Us
  • Call Us+91-9452854203
  • Login

बी0एड0 विभाग के छात्राध्यापक/छात्राध्यापिकाओं के रोवर्स/रेंजर्स के प्रशिक्षण का उद्घाटन

रतन सेन डिग्री काॅलेज, बाँसी में बी0एड0 विभाग के छात्राध्यापक/छात्राध्यापिकाओं के रोवर्स/रेंजर्स के प्रशिक्षण का उद्घाटन दिनांक 04.04.2024 को हुआ। कार्यक्रम का शुभाराम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 संतोष कुमार सिंह व बी0एड0 विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो0 अर्चना मिश्रा ने किया। सरस्वती वन्दना रेंजर्स साधना मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारत स्काउट गाइड्स उ0प्र0 राकेश कुमार सैनी रहे। अतिथियों का स्वागत बी0एड0 विभाग की विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य डाॅ0 संतोष कुमार सिंह ने कहा रोवर्स-रेंजर्स की स्वस्थ भारत के निर्माण में रोवर्स-रेंजर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। रेंजर्स रोवर्स भविष्य में राष्ट्रहित में कार्य करें यह इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। प्राकृतिक आपदा आने पर कैसे समाज के सभी प्रभावित लोगों तक सेवा पहुंचे यह रेंजर्स रोवर्स का प्रमुख दायित्व है। विपरीत परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए राष्ट्र को विपत्तियों से बचाकर हमारा मुख्य लक्ष्य देश सेवा होना चाहिए। बी0एड0 विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो0 अर्चना मिश्रा ने कहा नवयुवकों के लिए एक स्वयं सेवीए गैर.राजनीतिक शैक्षिक आन्दोलन है मुख्य अतिथि राकेश कुमार सैनी ने रोवर्स-रेंजर्स का इतिहास व उपयोगिता के बारे में बताया। अतिथियों का आभार महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 संतोष कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रशिक्षक हरिश्चन्द्र यादव, डाॅ0 देवेन्द्र प्रसाद, डाॅ0 रविरेश सिंह, डाॅ0 अखिलेश कुमार उपाध्याय, डाॅ0 मनोज कुमार सोनकर, मनोज कुमार व रोवर्स-रेंजर्स के छात्र/छात्रा उपस्थित रहें।